वित्तीय समावेशन योजनाओं के संबंधित अभियान के ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर होंगे आयोजित

वित्तीय समावेशन योजनाओं के संबंधित अभियान के ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर होंगे आयोजित
Spread the love

अजमेर। जिले में वित्तीय समावेशन से संबंधित योजनाओं से संबंधित अभियान आगामी 30 सितम्बर तक संचालित होंगे। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर जन-धन खातों, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभांवित किया जाएगा।
अग्रणी जिला प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविरों में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के पुराने खातों की केवाईसी करने के साथ ही नए जन-धन खाते हाल ही में व्यस्क हुए व्यक्तियों के खोले जाएंगे। शुक्रवार, 11 जुलाई को पीसांगन की भगवानपुरा, श्रीनगर की देरांठू, भिनाय की बडली एवं नागोला ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार सोमवार, 14 जुलाई को अजमेर ग्रामीण की बडलिया, अजमेर ग्रामीण की गेगल, केकड़ी की भराई एवं केकड़ी की नीमोद में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 15 जुलाई को अजमेर ग्रामीण की खोरी, अरांई की भामोलाव, सावर की सराना एवं भाटोलाव, 16 जुलाई को किशनगढ़ की कोटड़ी एवं थल, सावर की बाजटा एवं पीपलाज, 17 जुलाई को पीसांगन की दांतड़ा एवं लामाना, भिनाय की भिनाय तथा नान्दसी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *