नसीराबाद उप जिला चिकित्सालय में ₹7.95 लाख की लागत से टीन-शेड का लोकार्पण 30 जुलाई को

नसीराबाद उप जिला चिकित्सालय में ₹7.95 लाख की लागत से टीन-शेड का लोकार्पण 30 जुलाई को
Spread the love

मुख्य अतिथि होंगे विधायक श्री रामस्वरूप लाम्बा, दोपहर 12:15 बजे होगा आयोजन

नसीराबाद,अनिल लोहरे।
राजकीय उप जिला चिकित्सालय, नसीराबाद में मरीजों एवं आगंतुकों की सुविधा हेतु ₹7.95 लाख की लागत से निर्मित टीन-शेड कार्य का लोकार्पण समारोह आगामी 30 जुलाई 2025 को दोपहर 12:15 बजे आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद के विधायक श्री रामस्वरूप लाम्बा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह कार्य नगरपालिका नसीराबाद के सहयोग से संपन्न हुआ है, जिसका उद्देश्य चिकित्सालय परिसर में सावर्जनिक सुविधा, धूप और बारिश से सुरक्षा तथा प्रतीक्षारत मरीजों को छायायुक्त वातावरण प्रदान करना है।

जनप्रतिनिधियों और आमजन को निमंत्रण

इस गरिमामयी लोकार्पण समारोह में क्षेत्र के सभी गणमान्य जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सादर आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम न केवल एक सार्वजनिक सुविधा के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि स्थानीय जनभागीदारी और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका का भी उदाहरण है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *