स्पेनिश माता ने अन्र्तराष्ट्रीय दत्तक ग्रहण में लिया शिशु बालक गोद

स्पेनिश माता ने अन्र्तराष्ट्रीय दत्तक ग्रहण में लिया शिशु बालक गोद
Spread the love

अजमेर । राजकीय शिशु ग्रह में आवासित शिशु बालक को जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित द्वारा स्पेनिश माता को अन्र्तराष्ट्रीय दत्तक ग्रहण में गोद दिया गया। शिशु बालक 2022 में पीसांगन से लावारिस हालत में प्राप्त हुआ था। जिसे बाल कल्याण समिति अजमेर द्वारा शिशु गृह में आवासित करवाया गया। शिशु बालक की दत्तक प्रक्रिया कारा के माध्यम से सम्पादित हुई। इस मौके पर जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित द्वारा खुशी व्यक्त की गई तथा जनता से अपील की गई कि दत्तक ग्रहण कारा के माध्यम से ही करे अन्य किसी भ्रामक साईट्स व विज्ञापनों से बचें एवं ऐसे किसी व्यक्ति के झाँसे में ना आए। दत्तक ग्रहण के लिए विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेन्सी लोहागल ही अधिकृत है। इस दौरान बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय सावलानी, शिशु गृह अधीक्षक रेखा मेघवाल एवं शिशु गृह मैनेजर फरहाना खान मौजूद रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *