अजमेर: बड़लिया चौराहे से श्रीनगर तक 10 किमी सड़क पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, 2 करोड़ की परियोजना से 50 गांव होंगे रोशन

अजमेर: बड़लिया चौराहे से श्रीनगर तक 10 किमी सड़क पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, 2 करोड़ की परियोजना से 50 गांव होंगे रोशन
Spread the love

अजमेर।
अजमेर जिले के ग्रामीण अंचल में अब रात्रिकालीन सड़कों पर अंधेरा नहीं रहेगा। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की पहल पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने बड़लिया चौराहे से श्रीनगर गांव तक सड़क पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है।

करीब 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे बड़लिया, लीग का बाड़िया, श्रीनगर, कानाखेड़ी, हाथीपट्टा, फारकिया सहित 50 से अधिक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2 करोड़ रुपये है।

ग्रामीण विकास और सुरक्षा को बढ़ावा

रावत ने कहा, “हमारा उद्देश्य गांव और शहर के बीच विकास की खाई को खत्म कर हर नागरिक को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना है। स्ट्रीट लाइट परियोजना से ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ विकास का नया मार्ग खुलेगा।”

टेंडर प्रक्रिया शुरू

सूत्रों के अनुसार परियोजना फिलहाल टेंडर प्रक्रिया में है और आने वाले दिनों में निर्माण कार्य जमीनी स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को सुरक्षित व सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *