जवाजा और लोटियाना में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित

जवाजा और लोटियाना में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित
Spread the love

अजमेर। जवाजा पंचायत समिति के विकास अधिकारी और लोटियाना ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी पर प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास और सुलभ शौचालय योजनाओं में भ्रष्टाचार और दलालों के जरिए रिश्वत लेने की शिकायत पर जिला परिषद सीईओ रामप्रकाश ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।

ग्राम सोनियाना चौड़ा के अजीत सिंह की शिकायत पर उपायुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव (द्वितीय) रामनारायण बड़गुजर के निर्देश पर कार्रवाई हुई। समिति में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवदान सिंह, सहायक अभियंता अवनीश तायल और अतिरिक्त विकास अधिकारी श्यामलाल इन्दौरिया शामिल हैं। समिति को सात दिन में रिपोर्ट देनी होगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *