अंधेरीदेवरी में रचना रावत ने संभाला सरपंच पद, समर्थकों ने दी बधाई
ब्यावर। ग्राम पंचायत अंधेरीदेवरी में नवनिर्वाचित सरपंच रचना रावत ने सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान रचना रावत को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर रचना रावत के साथ मौजूद परिजनों और समर्थकों ने खुशी जाहिर की तथा उनके नए कार्यकाल के लिए बधाई दी।
Post Views: 57