बीपीएम को कार्यमुक्त नहीं करने के बदले 1 लाख की रिश्वत, बीडीओ गिरफ्तार

बीपीएम को कार्यमुक्त नहीं करने के बदले 1 लाख की रिश्वत, बीडीओ गिरफ्तार
Spread the love

सवाईमाधोपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर नगर प्रथम इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सवाईमाधोपुर पंचायत समिति के बीडीओ जगदीश प्रसाद मीना को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी के पास जिला परियोजना प्रबंधक, सवाईमाधोपुर का अतिरिक्त प्रभार भी था।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता के अनुसार आरोपी बीडीओ ने ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) पद से परिवादी और उसके दो साथियों को कार्यमुक्त नहीं करने तथा लंबित यात्रा भत्ता और अन्य बिल पास करने के बदले प्रत्येक से एक-एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आरोपी अन्य दो साथियों की रिश्वत राशि भी परिवादी से ही एकत्र कर लाने का दबाव बना रहा था।

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *