राजस्थान मे करीब 3 हजार ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव तैयार

राजस्थान मे करीब 3 हजार ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव तैयार
Spread the love

नई ग्राम पंचायतों के गठन से हर माह 75 करोड़ रुपए कै खर्च का अनुमान

जयपुर | पंचायतीराज राज में ग्राम पंचायतों कै पुर्नगठन, तथा सिमाकनं कै साथ ग्रामीणों के कामकाज को सुगम बनाने के लिए ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके लिए पुनर्गठन और नवसृजन की प्रक्रिया चल रही है। मोटे अनुमान के अनुसार नई ग्राम पंचायतों के गठन के बाद सरकार पर हर माह 75 करोड़ रुपए, का अतिरिक्त भार बढ़ेगा। राज्यभर में करीब 3 हजार ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव तैयार किए गए है।
एक ग्राम पंचायत कार्यालय के संचालन में हर माह औसत ढाई लाख रुपए का खर्चा आता है। इसमें कर्मचारियों के वेतन, जनप्रतिनिधियों
का मानदेय, बिजली बिल, साफ सफाई और अन्य खर्चे शामिल हैं। ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया जून माह में पूरी होगी। उसके बाद नई ग्राम पंचायतों की संख्या के आधार पर पंचायतीराज विभाग नए पद सृजित करने और वित्तीय आवश्यकता का प्रस्ताव तैयार करेगा। नवीन ग्राम पंचायत मै ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, एएनएम ,कृर्षि प्रवैक्षक,हैण्पम्प मिस्त्री, सहित अन्य विभागों कै पंचायत स्तरीय अधिकारी कै पद सर्जित किए जायैगै
विभाग के अधिकारियों के अनुसार हर नई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पंचायत भवन के निर्माण के लिए कम से कम 50 लाख रुपए के बजट की आवश्यकता होगी। ऐसे में राज्यभर में सभी नई ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण पर बड़ी राशि खर्च होगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *