दिशा समिति 29 विभागों की 89 योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी।

दिशा समिति 29 विभागों की 89 योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी।
Spread the love

जयपुर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार राजस्थान में राज्य विकास समन्वय निगरानी समिति दिशा का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि ग्रामीण विकास मंत्री सह-अध्यक्ष और ग्रामीण विकास सचिव सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। समिति में सांसद राजकुमार रोत, दुष्यंत सिंह, अमराराम, राहुल कस्वां, हनुमान बेनीवाल, घनश्याम तिवाड़ी और प्रमोद तिवारी सदस्य हैं। विधायकों में सुभाष मिल, हमीर सिंह भायल, शंकरलाल डेचा, गुरवीर सिंह, श्रवण कुमार और भीमराज भाटी को शामिल किया गया है। दिशा समिति 29 विभागों की 89 योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी। इन योजनाओं में ग्रामीण विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम शामिल हैं। ग्रामीण विकास विभाग इस समिति का प्रशासनिक विभाग होगा।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *