भजनलाल शर्मा की PM मोदी से मुलाकात, कैबिनेट मीटिंग आज; प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन और मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा

भजनलाल शर्मा की PM मोदी से मुलाकात, कैबिनेट मीटिंग आज; प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन और मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा
Spread the love

जयपुर (प्रतीक पाराशर )। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान आगामी प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन और मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर बातचीत हुई।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने 10 दिसंबर को जेईसीसी में होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री को औपचारिक निमंत्रण सौंपा। राजस्थान सरकार इस वर्ष पहली बार यह सम्मेलन आयोजित कर रही है, जिसका उद्देश्य दुनियाभर में बसे राजस्थानियों को जोड़ना है।

मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल फेरबदल पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित बदलावों का विवरण प्रधानमंत्री को दिया है। मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान में फेरबदल की प्रक्रिया तेज हो सकती है। राज्य में पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

इधर, मुख्यमंत्री ने बुधवार, 3 दिसंबर को सचिवालय में कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक भी बुलाई है। दोनों बैठकें क्रमशः दोपहर 3 बजे और 4 बजे आयोजित होंगी।

मुख्यमंत्री का यह पिछले पांच दिनों में दूसरा दिल्ली दौरा है। हाल ही में उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर मुलाकात की थी। सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर प्रस्तावित बाड़मेर रिफाइनरी का उद्घाटन फिलहाल टल गया है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *