शाहपुरा ज़िला प्रभारी सचिव उर्मिला राजोरिया का शाहपुरा दौरा

शाहपुरा ज़िला प्रभारी सचिव उर्मिला राजोरिया का शाहपुरा दौरा
Spread the love

ज़िला प्रभारी सचिव राजोरिया ने जहाजपुर में मिड-डे मील , शहरी नरेगा सहित विकास कार्यों का किया निरीक्षण

शाहपुरा | शाहपुरा ज़िले के जहाजपुर में जिला प्रभारी सचिव उर्मिला राजोरिया ने गुरुवार को मिड-डे मील, पालिका क्षेत्र के नरेगा कार्य का औचक निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव उर्मिला राजोरिया ने अमरवासी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब एवं पालिका क्षेत्र में संचालित मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद श्रमिकों और मेट से करवाए गए कार्यो एवं प्रतिदिन मजदूरी के बारे में जानकारी ली गई। छायादार वृक्षों के साथ साथ फलदार एवम आयुर्वेदिक औषधीय पौधे लगाने के बारे में अर्बन फॉरेस्ट्री विकसित करने के निर्देश दिए।

शाहपुरा ज़िला चिकित्सालय का प्रभारी सचिव ने किया औचक निरीक्षण , चिकित्सालय में व्यस्थित साफ़-सफ़ाई

सुनिश्चित करने के दिए दिशा निर्देश

शाहपुरा ज़िला मुख्यालय पहुँच कर प्रभारी सचिव राजोरिया ने शाहपुरा के ज़िला चिकित्सालय (सैटेलाइट हॉस्पिटल) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव राजोरिया
ने चिकित्सालय में व्यस्थित स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिये तथा सफाई व्यवस्था का जायजा लिया |
प्रभारी सचिव ने अस्पताल में ओपीडी, चिकित्सकों की उपलब्धता, अस्पताल में की जा रही जांचों, दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने अस्पताल में मरीजों से चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।

जिला प्रभारी सचिव ने अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए दिए निर्देश विकास कार्यों के निरीक्षण के पश्चात जिला प्रभाती सचिव श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने जिला कलेक्ट्रेट में सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की तैयारियों व विभागीय प्रगति की समीक्षा ली।

जिला प्रभारी सचिव राजोरिया ने सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर राज्य सरकार से मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 से 15 दिसंबर तक जिलों में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियों से जुड़े कार्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारी शुरू करें। जिला प्रभारी सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी विभाग आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ले ।

बैठक के दौरान ज़िला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत , अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुनील पुनिया , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी स्थल का किया निरीक्षण

बैठक के पश्चात प्रभारी सचिव राजोरिया ने ज़िला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के साथ 12 एवं 13 दिसंबर को राज्य सरकार के निर्देशानुसार ज़िले में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लगने वाली प्रदर्शनी के स्थान के रूप में चयनित नगर परिषद परिसर का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियो को राज्य सरकार की मंशानुसार सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के निर्देश दिये |

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *