आंगनबाड़ी केंद्र कोठिया में पोलियो की दवा पीला कर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

आंगनबाड़ी केंद्र कोठिया में पोलियो की दवा पीला कर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
Spread the love

शाहपुरा | शाहपुरा में रविवार को उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला कलेक्टर आर एस शेखावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वी डी मीना, विश्व स्वास्थ्य संगठन से एस.एम.ओ डॉ स्वाति द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र कोठिया में नन्हें-नन्हें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। शुभारंभ में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ देवेंद्र शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर दिनेश नागर शक्ति सिंह मीणा पीएचएस वअन्य स्टाफ मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी डी मीना ने बताया कि इस टीकाकरण महाअभियान में जिले के नवजात से लेकर 5 वर्ष तक के लक्षित 91 हजार नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। टीकाकरण का समय प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक रहा। जिले में 626 बूथ स्थापित किए गए हैं। इस हेतु क्षेत्र में 102 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन पोलियो रविवार को बूथ पर व इसके बाद अगले दो दिन ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में विभाग की ओर से गठित मोबाइल टीमें घर-घर जाकर खुराक से वचिंत नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलायेगी।

जिला प्रजनन एंव शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भागीरथ मीना ने बताया की अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जायेगी।
अभियान में आज जिला कलक्टर महोदय द्वारा पीएचसी राज्यास ,पीएचसी कनेछन कला, सीएचसी पंडेर, सीएचसी पारोली में पोलियो बूथ का निरीक्षण कर नौनिहालों को दो बूंद पोलियो की पीला कर पल्स पोलियो अभियान में अधिक से अधिक बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *