अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए जिले की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की बड़ी कक्षाओं के संचालन का समय में परिवर्तन कर कक्षा 8 तक के विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

Spread the love

कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के शाला समय में परिवर्तन

अजमेर, 7 जनवरी। अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए जिले की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की बड़ी कक्षाओं के संचालन का समय में परिवर्तन कर कक्षा 8 तक के विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने बताया कि अत्यधिक सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में गुरूवार 8 जनवरी से शनिवार 10 जनवरी तक आंगनबाड़ी केन्द्रों, प्री प्राईमरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया हैं। विद्यालय स्टाफ द्वारा यथावत कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार राजकीय एवं निजी विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक किया गया है। निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *