राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती – 2024 के अंतर्गत 24 दिसंबर 2025 को जारी विचारित सूची में सम्मिलित सेरोलॉजी डिवीजन के 1 अभ्यर्थी को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का एक और मौका दिया है।

Spread the love

सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती-2024

सेरोलॉजी डिवीजन के 1 अभ्यर्थी को विस्तृत आवेदन भरने का अंतिम अवसर

अजमेर, 9 जनवरी । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती – 2024 के अंतर्गत 24 दिसंबर 2025 को जारी विचारित सूची में सम्मिलित सेरोलॉजी डिवीजन के 1 अभ्यर्थी को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का एक और मौका दिया है। उक्त अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में प्रदत्त अवसरों के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग के वरिष्ठ उप सचिव श्री प्रकाश चन्द ओझा ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी 10 से 12 जनवरी 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकता हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद इस संबंध में कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी इस अवधि में भी विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं करता है, तो उसे अपात्र मानते हुए चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *