आरपीएससी: आरएएस भर्ती परीक्षा का नवीन सिलेबस और स्कीम जारी

Spread the love

आरपीएससी: आरएएस भर्ती परीक्षा का नवीन सिलेबस और स्कीम जारी

​अजमेर, 9 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भविष्य में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक एवं मुख्य) परीक्षा का नवीन पाठ्यक्रम और स्कीम जारी कर दी है। आयोग द्वारा इसे आधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित किया गया है।

​मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आगामी आरएएस परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ‘राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक एवं मुख्य) परीक्षा’ लिंक के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *