मनीषा बेरवाल बनी अजमेर जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी

मनीषा बेरवाल बनी अजमेर जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी
Spread the love

मनीषा बेरवाल बनी अजमेर जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी


अजमेर जिला परिषद मे मनिषा बेरवाल को एसीईओ पद पर लगाया गया है
डेगाना, के निकट निम्बडी कोवारियां गांव की मूल निवासी मनीषा बेरवाल रिटायर्ड एक्सईएन पीडब्ल्यूडी भीखाराम बेरवाल की पुत्री है तथा हाल ही मे 2025 मे आरटीएस से प्रमोशन हो कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा आरएएस में प्रमोशन हुआ है। मनीषा बेरवाल अजमेर मे उप पंजीयक अधिकारी किशनगढ़ के पद पर पदस्थापित रह चुकी है ।
उससे पूर्व मनीषा उप पंजीपक अधिकारी (द्वितीय) जयपुर, सहायक भूः प्रबन्ध अधिकारी अजमेर एवं नायब तहसीलदार पुष्कर के पद पद पर भी आसीन रही है। मनीषा बेरवाल की स्कूली शिक्षा डेगाना स्थित शारदा बाल निकेतन एवं राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल डेगाना में हुई है। कॉलेज शिक्षा राजकीय महाविद्यालय अजमेर से हुई है। मनीषा शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा मेधावी छात्रा रही है। मनीषा ग्राम पंचायत निम्बडी कला के पूर्व सरपंच रहे स्वर्गीय जीवनराम मेघवाल की पौत्री एवं पीडब्ल्यूडी में अधिशाषी अभियंता रहे भीखाराम ‘बेरवाल की पुत्री है। मनीषा के पति सौरभ बामनिया रेवेन्यू बोर्ड में संयुक्त निदेशक डीओआटी के पद पर कार्यरत है।

कल जारी आर ए एस तबादला सूची मे बेरवाल को अजमेर जिला परिषद की एसीईओ लगाया गया है

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *