सोकिया का खेड़ा से गोपालपुरा तक ढाई किमी सड़क के डामरीकरण की मांग, स्कूल भी दोबारा खोलने की गुहार

सोकिया का खेड़ा से गोपालपुरा तक ढाई किमी सड़क के डामरीकरण की मांग, स्कूल भी दोबारा खोलने की गुहार
Spread the love

सोकिया का खेड़ा से गोपालपुरा तक ढाई किमी सड़क के डामरीकरण की मांग, स्कूल भी दोबारा खोलने की गुहार

हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार)

कुशायता। ग्राम पंचायत गोरधा क्षेत्र के गांव सोकिया का खेड़ा से गोपालपुरा तक करीब ढाई किलोमीटर लंबे कच्चे रास्ते के डामरीकरण की मांग ग्रामीणों ने की है। बरसात के दिनों में मार्ग पर कीचड़ होने से ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्राम पंचायत गोरधा की प्रशासक पपिता देवी मीणा, प्रशासक प्रतिनिधि सोहन मीणा, वार्ड पंच आशा देवी वैष्णव, प्रतिनिधि रवि वैष्णव, ओमप्रकाश मीणा, दिलखुश मीणा प्रभुलाल मीणा, मेवा लाल मीणा देवकिशन मीणा, सांवरा मीणा, लाल मीणा, बालकिशन शर्मा, राजू मीणा, ईश्वर मीणा, गोपाल मीणा, सुरेश मीणा व मदन शर्मा ने बताया कि सोकिया का खेड़ा में प्रेमचंद मीणा के मकान से गोपालपुरा तक करीब ढाई किलोमीटर रास्ता कच्चा है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर डामरीकरण सड़क बनवाने की मांग की है।

गोपालपुरा का स्कूल बंद, ढाई किमी दूर पढ़ने जा रहे बच्चे

ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा बंद होने के कारण गांव के नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं को ढाई किलोमीटर दूर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया का खेड़ा स्थित स्कूल में पढ़ने जाना पड़ रहा है। बरसात में कच्चे रास्ते पर कीचड़ होने और बिसुदनी बांध भरने के बाद विद्यार्थियों की परेशानी और बढ़ जाती है। गोपालपुरा के ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय को पुनः चालू करवाने की मांग की है।

गोपालपुरा गाँव अजमेर जिले का अन्तिम छोर का गाँव गोपालपुरा में बीसलपुर पेयजल की नियमित आपूर्ति

ग्रामीणों के अनुसार अजमेर जिले के अंतिम छोर पर स्थित गोपालपुरा गांव में बीसलपुर पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल सुविधा मिल रही है।

गोपालपुरा में राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र नियमित खुल रहा, मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं

गोपालपुरा स्थित राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुरा में एएनएम प्रिया मीणा कार्यरत हैं। ग्रामीणों के अनुसार राजकीयउप स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुरा नियमित रूप से खोला जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं मिल रही हैं। राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुरा की नई बिल्डिंग भी अच्छी स्थिति में है और भवन को लेकर किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सोकिया का खेड़ा से गोपालपुरा तक सड़क का शीघ्र डामरीकरण कराने तथा बंद राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा को पुनः शुरू करवाने की मांग की है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *