ग्राम पंचायतपिपलाज में अच्छी बारिश की कामना को लेकर ग्रामवासियों ने की इंद्र देव की पूजा-अर्चना

ग्राम पंचायतपिपलाज में अच्छी बारिश की कामना को लेकर ग्रामवासियों ने की इंद्र देव की पूजा-अर्चना
Spread the love

ग्राम पंचायत
पिपलाज में अच्छी बारिश की कामना को लेकर ग्रामवासियों ने की इंद्र देव की पूजा-अर्चना

हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार)

कुशायता। ग्राम पंचायत पिपलाज में शुक्रवार को अच्छी वर्षा की कामना को लेकर ग्रामवासियों ने भगवान इंद्र देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। क्षेत्र में समय पर अच्छी बारिश होने तथा किसानों की खरीफ फसलों की समृद्धि की प्रार्थना की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पिपलाज मुख्यालय पर आयोजित पूजा में ग्रामीणों ने एकत्र होकर इंद्र देव से अच्छी वर्षा की कामना की। वार्ड पंच छोटू कुमावत ने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा होने से किसानों को राहत मिलेगी तथा फसलों की बेहतर पैदावार होगी। इसी उद्देश्य से ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान इंद्र देव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं अच्छी बारिश की प्रार्थना की।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *