विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए 500 पौधे

विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए 500 पौधे
Spread the love

विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए 500 पौधे

नसीराबाद। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने रविवार को अपना जन्मदिन जनसंपर्क और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर शुभकामनाएं स्वीकार कीं तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रातःकाल विधायक रामस्वरूप लाम्बा के निवास स्थान पर बड़ी संख्या में समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद श्रीनगर पंचायत समिति के बाहर रामकरण यादव, रामदेव रावत, सोनू पडियार एवं गोपाल गुर्जर ने विधायक लाम्बा का स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

तत्पश्चात विधायक लाम्बा कानाखेड़ी ग्राम पंचायत की नर्सरी पहुंचे, जहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 500 पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस दौरान कानपुरा सरपंच भगवान स्वरूप महेश्वरी, भटियानी के प्रहलाद तेला, ढाल के गणेश गुर्जर, न्यारा के मुकेश चौधरी तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रवण चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विधायक रामस्वरूप लाम्बा का अभिनंदन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *