शहीद स्मारक पर गूंजा वीरों का सम्मान, कारगिल विजय दिवस श्रद्धापूर्वक मनायायुवक पुस्तकालय, नसीराबाद द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि

शहीद स्मारक पर गूंजा वीरों का सम्मान, कारगिल विजय दिवस श्रद्धापूर्वक मनायायुवक पुस्तकालय, नसीराबाद द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Spread the love

शहीद स्मारक पर गूंजा वीरों का सम्मान, कारगिल विजय दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया
युवक पुस्तकालय, नसीराबाद द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नसीराबाद (अनिल लोहरे) 26 जुलाई के कारगिल विजय दिवस पर शहर के शहीद स्मारक पर देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। युवक पुस्तकालय, नसीराबाद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रवीण जी का गदिया राजेंद्र जी राठी, बृजेश जी बिस्सा, रवि सोनी, प्रदीप मित्तल, पवन सेठी, बीना गर्ग सरोज बिस्सा अग्रसेन जिंदल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूत मेजर कमलेश जिंदाबाद सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा और उपस्थित जनों ने राष्ट्र सेवा तथा शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *