जिला एवं सेशन कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य शिविर

जिला एवं सेशन कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य शिविर
Spread the love

जिला एवं सेशन कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य शिविर

माननीय न्यायाधीश महोदय (जिला एवं सेशन कोर्ट अजमेर) श्री विक्रांत गुप्ता जी ने स्वयं करवाई एक्सरे, बीपी व शुगर की जांच

जिला एवं सेशन कोर्ट के स्टाफ व अधिवक्तागणों ने भी करवाई एक्सरे, बीपी व शुगर की जांच

केंद्रीय क्षय अनुभाग नई दिल्ली एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ज्योत्स्ना रंगा के निर्देशानुसार टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 व 28 जुलाई 2026 को जिला एवं सेशन कोर्ट परिसर में स्थापित जनता क्लिनिक पर आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को शिविर का शुभारम्भ माननीय न्यायाधीश महोदय (जिला एवं सेशन कोर्ट अजमेर) श्री विक्रांत गुप्ता जी द्वारा किया गया, इस अवसर पर अजमेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ योगेंद्र ओझा, डीटीओ अजमेर डॉ लोकेश गुप्ता, डॉ रवि चौधरी, अवनीश विल्सन, दिनेश, हरीश सहित अजमेर सेशन कोर्ट के अधिवक्तागण मौजूद रहे।
शिविर में माननीय न्यायाधीश महोदय (जिला एवं सेशन कोर्ट अजमेर) श्री विक्रांत गुप्ता जी ने भी स्वयं एक्सरे, बीपी व शुगर की जांच करवाई व अन्य सभी को जांच करवाने हेतु प्रेरित किया।
शिविर के दौरान कोर्ट में पदस्थापित स्टाफ सहित अधिवक्तागणों की भी स्क्रीनिंग सहित एक्सरे, बीपी व शुगर की जांच की गई।
आज दिनांक 27 जुलाई को शिविर में कुल 62 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग सहित जांच की गई।
कैंप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता, डॉ रवि चौधरी, अवनीश विल्सन, दिनेश बोयत, हरीश चेनानी, एचएलएफपीपीटी से तुषार रूपावत सहित जनता क्लिनिक सेशन कोर्ट से पुनीत इंदौरा, अंकिता चौधरी, गोविंद, संजू देवी आदि उपस्थित रहे। उक्त शिविर में अजमेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ योगेंद्र ओझा ने अपना विशेष सहयोग दिया।

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान

गत 24 मार्च 2026 से संपूर्ण प्रदेश में आरंभ हुए 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एक्सरे, एच बी, बीपी जांच शिविर) का आयोजन किया गया है जिसमें 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की एक्सरे स्क्रीनिंग कर उनकी एचबी, शुगर, बीपी आदि जांच सहित उनकी एक्सरे जांच की गई और यदि मरीज़ की एक्सरे जांच एब्नार्मल पाई गई तो मरीज़ का NAAT जाँच हेतु बलगम का सैंपल लिया जाकर उसकी NAAT जांच की गई और यदि मरीज़ NAAT जांच में टीबी रोग से ग्रसित पाया गया है तो उसे टीबी का इलाज दिया गया।
उक्त 100 दिवसीय (24 मार्च से 02 जुलाई 2026 तक) टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में कुल 298 शविर आयोजित किए गए जिसमे 79039 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *