फोटो एवं वीडियो एडिटिंग में AI तकनीक पर एक दिवसीय प्रशिक्षण 29 जुलाई को

Spread the love

फोटो एवं वीडियो एडिटिंग में AI तकनीक पर एक दिवसीय प्रशिक्षण 29 जुलाई को

अजमेर, 28 जुलाई। अजमेर फोटोग्राफर्स एंड वीडियोग्राफर्स एसोसिएशन, जिला अजमेर की ओर से 29 जुलाई 2026 को प्रातः 9 बजे होटल ब्राविया, पंचशील, अजमेर में ‘‘फोटो एवं वीडियो एडिटिंग AI मास्टर क्लास’’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अजमेर फोटोग्राफर्स एंड वीडियोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ग लशन प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में जिलेभर से फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर शामिल होकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य फोटो एवं वीडियोग्राफी क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को तकनीक में हो रहे नवीन बदलावों से परिचित कराना तथा उनके व्यावसायिक कौशल को और अधिक प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान फोटो एवं वीडियो एडिटिंग में AI के उपयोग, आधुनिक एडिटिंग तकनीकों तथा कार्य को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के लिए नवीन तकनीकी साधनों के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *