गोरधा बस स्टैंड स्थित बालाजी महाराज मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Spread the love

गोरधा बस स्टैंड स्थित बालाजी महाराज मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव

हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार)

कुशायता। कुशायता, बिसुदनी, , पिपलाज, आमली, सोकिया का खेड़ा, सूरजपुरा, कीडवा का झोपड़ा, सदारा आमली खेड़ा सहित आसपास के गांवों में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
गोरधा बस स्टैंड स्थित बालाजी महाराज मंदिर में महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को अपना गुरु मानते हुए गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया। मंदिर के पुजारी रघुवीर वैष्णव ने बताया कि शंकर जी गोस्वामी, गीता देवी गोस्वामी, गोरा देवी धाकड़, बरदी देवी मीणा, लाड देवी मीणा, फूला देवी मीणा, केली देवी मीणा, सुरेश मीणा (कीडवा का झोपड़ा), सोनिया देवी मीणा, फुसमा देवी, मिश्रीलाल मीणा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया तथा आरती में भाग लिया।
इस अवसर पर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया गया। मंदिर के पुजारी रघुवीर वैष्णव का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही तथा भक्तों को फल प्रसाद का वितरण किया गया।
इसी अवसर पर ग्राम पंचायत मेहरूकला स्थित नृसिंह द्वारा मंदिर में पूज्य सद्गुरुदेव भगवान श्री हरिदास जी महाराज के सान्निध्य में श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया गया। प्रातःकाल बालाजी महाराज एवं ठाकुरजी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरे क्षेत्र के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक, आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *