ग्रामीण एवं शहरी सेवा फॉलोअप शिविरगुरूवार को भी मिलेगी जन-जन को राहत

Spread the love

ग्रामीण एवं शहरी सेवा फॉलोअप शिविर
गुरूवार को भी मिलेगी जन-जन को राहत

अजमेर, 29 जुलाई। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए ग्रामीण एवं शहरी शिविरों की निरन्तरता में फॉलोअप शिविरों का आयोजन गुरूवार 30 जुलाई को भी किया जाकर राहत प्रदान की जाएगी।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि फॉलोअप कैम्पों के अन्तर्गत गुरूवार 30 जुलाई को उपखण्ड क्षेत्र अरांई की अरांई, भिनाय की नान्दसी एवं गुढ़ाखुर्द, किशनगढ़ की तिलोनिया, केकड़ी की मोलकिया एवं कालेडा केजी, नसीराबाद के तिलाना, रूपनगढ़ की कोटडी, सावर की बाजटा तथा पीसांगन की रामपुरा-डाबला ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा फॉलोअप शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *