अग्रवाल संघ के शिविर में 162 मरीजों को मिला निःशुल्क परामर्श

अग्रवाल संघ के शिविर में 162 मरीजों को मिला निःशुल्क परामर्श
Spread the love

अग्रवाल संघ के शिविर में 162 मरीजों को मिला निःशुल्क परामर्श

नसीराबाद (अनिल लोहरे) श्री अग्रवाल संघ प्रबंधकारिणी समिति, नसीराबाद के तत्वावधान में गांधी चौक स्थित लादूराम जी की धर्मशाला में रविवार को बहुचिकित्सकीय परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 162 मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया। साथ ही आवश्यकतानुसार कुछ मरीजों की निशुल्क जांचें की गईं तथा कुछ जांचें रियायती दरों पर डॉ लाल पैथलैब, नसीराबाद द्वारा करवाई गईं।

समिति के अध्यक्ष विनोद सिंहल एवं मंत्री चंद्रप्रकाश बंसल ने बताया कि शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया। कोषाध्यक्ष संजय कंसल एवं भवन व्यवस्थापक शरद गर्ग ने जानकारी दी कि शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव देवगड़ा ने 13, डॉ डी.डी. मक्कड़ ने 38, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा अग्रवाल ने 43, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ रौनक सिंहल ने 7, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रोहित बरवड़ ने 35, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुरभि गौड़ (वशिष्ठ) ने 2, कान-नाक-गला विशेषज्ञ डॉ त्रिपेंद्र सिंह ने 18 तथा फिजियोथैरेपिस्ट डॉ प्रियल मित्तल ने 6 मरीजों को परामर्श दिया।

नसीराबाद पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने शिविर का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे समाजोपयोगी कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर के समापन पर सभी चिकित्सकों का समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। आयोजन में अग्रवाल समाज के सदस्यों एवं मातृ शक्ति ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *