डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्सेज में रिक्त सीटों पर डायरेक्ट एडमिशन प्रारम्भ

Spread the love

डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्सेज में रिक्त सीटों पर डायरेक्ट एडमिशन प्रारम्भ

अजमेर, 4 अगस्त। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग जोधपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अजमेर एवं राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ब्यावर कैम्प अजमेर में संचालित विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठयक्रमों में केन्द्रीय प्रवेश प्रक्रिया 2026 उपरान्त संस्था स्तर पर रिक्त रही सीटों पर सीधे प्रवेश गुरूवार 6 अगस्त से प्रारम्भ होंगे।

इच्छुक विद्यार्थी संबंधित महाविद्यालय में आवश्यक मूल दस्तावेज सहित उपस्थित होकर सीधे प्रवेश प्राप्त कर सकते है, प्रवेश उपलब्ध रिक्त सीटों एवं विभागीय नियमों के अनुसार दिए जाएगे।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित करें। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अजमेर अथवा राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ब्यावर कैम्प अजमेर में सम्पर्क किया जा सकता है। ब्रांच वाईज/श्रेणीवार रिक्त सीटों की विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाईट https://hte.rajasthan.gov.in/GovernmentPolytechnicCollegeAjmer का अवलोकन करें।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *