राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026नोडल अधिकारी नियुक्त

Spread the love

राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026
नोडल अधिकारी नियुक्त

अजमेर, 6 अगस्त। राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 कानून के प्रारूप के लिए संभागय स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त सुझावों की संख्या अत्यन्त न्यून होने के कारण विभाग द्वारा प्रदत्त क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाईन फीडबैक सबमिट करने के लिए विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री नरेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त, नगर निगम के उपायुक्त, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, राजकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक, अभियोजन कार्यालय के उप निदेशक तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त निदेशक को नोडल बनाया गया है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *