ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर 8 अगस्त को आयोजित होगा ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर

ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर 8 अगस्त को आयोजित होगा ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर
Spread the love

ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर 8 अगस्त को आयोजित होगा ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर

हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार) |

कुशायता। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 8 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर 2026 का आयोजन किया जाएगा।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में राजस्व विभाग सहित 22 विभागों की भागीदारी रहेगी। अभियान का नोडल विभाग राजस्व विभाग तथा सहायक नोडल विभाग पंचायत राज विभाग रहेगा। शिविर का समय प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन के कार्यों का यथासंभव उसी दिन निस्तारण करना है। यदि किसी कारणवश कोई कार्य लंबित रह जाता है तो विभागवार सूची तैयार कर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत पात्र आवासहीन परिवारों को पट्टा वितरण, लंबित द्वितीय एवं तृतीय किस्तों का भुगतान तथा विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही वीबी-ग्रामजी योजना का प्रचार-प्रसार, योजना संबंधी जानकारी एवं प्रस्ताव प्राप्त करने का कार्य भी किया जाएगा।
पंचायत राज विभाग द्वारा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों की स्वीकृति, सामुदायिक स्वच्छता परिसरों को क्रियाशील बनाना, सोख्ता गड्ढों की स्वीकृति, ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी, भूखंड एवं पट्टा आवंटन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यवाहक सावर उपखंड अधिकारी अविनाश चौधरी तथा सावर पंचायत समिति के विकास अधिकारी देवकरण बैरवा ने बताया कि 8 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर आयोजित किया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी मनजीत सिंह चौधरी एवं ग्राम पंचायत प्रशासक रसाल देवी खारोल ने बताया कि शिविर में विकास अधिकारी देवकरण बैरवा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। शिविर की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
प्रशासन ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *