सोशल मीडिया एवं सम्पर्क पोर्टल सहित किसी भी माध्यम से मिलने वाली शिकायतों,सिविक अमिनिटीज के कार्य करें तत्काल- जिला कलक्टर

सोशल मीडिया एवं सम्पर्क पोर्टल सहित किसी भी माध्यम से मिलने वाली शिकायतों,सिविक अमिनिटीज के कार्य करें तत्काल- जिला कलक्टर
Spread the love

सिविक अमिनिटीज के कार्य करें तत्काल- जिला कलक्टर

अजमेर, 7 अगस्त। जिले के अधिकारियों के साथ बैठक में जिला कलक्टर लोक बन्धु ने सिविक अमिनिटीज के कार्य तत्काल करने के निर्देश प्रदान किए।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि सिविक अमिनिटीज से सम्बन्धित कार्य तत्काल प्रभाव से किए जाने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा नागरिक सुविधाओं के सम्बन्ध में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। सड़कों पर गढ्ढ़े, बारिश के दौरान जलभराव, स्ट्रीट लाइट जैसे नागरिकों से सीधे जुड़े कार्य उसी दिन कर आमजन को राहत प्रदान करें। इस प्रकार के प्रकरणों के सम्बन्ध में नागरिकों, सोशल मीडिया एवं सम्पर्क पोर्टल सहित किसी भी माध्यम से मिलने वाली शिकायतों को शामिल किया जाता है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के दौरान प्राप्त प्रकरणों का 15 अगस्त तक आवश्यक रूप से निस्तारण करे। निस्तारण से शेष रहे प्रकरणों के लिए उत्तरदायी सम्बन्धित व्यक्ति पर कार्यवाही की जाएगी। हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार पौधारोपण किया जाए। प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग कर पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों से जुड़ी कार्यवाही तेजी से की जाए। आचार संहिता लगने से पूर्व इन कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यादेश जारी करने का प्रयास करे। कार्यादेश जारी होते ही इन्हें तत्काल आरम्भ कराएं। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक गतिविधियां एवं उपचार किया जाए।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेन्द्र कुमार मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *