किसानों के मसीहा स्व. सांवरलाल जाट की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल ने किया शत-शत नमन

किसानों के मसीहा स्व. सांवरलाल जाट की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल ने किया शत-शत नमन
Spread the love

किसानों के मसीहा स्व. सांवरलाल जाट की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल ने किया शत-शत नमन

हेमू कलानी गार्डन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने व्यक्तित्व व कृतित्व को किया याद

नसीराबाद। (अनिल लोहरे)पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसानों के मसीहा स्वर्गीय सांवरलाल जाट की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को नसीराबाद भाजपा मंडल द्वारा हेमू कलानी गार्डन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्व. जाट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा ने स्वर्गीय सांवरलाल जाट के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, गरीबों एवं आमजन के हितों के लिए समर्पित किया। किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने के कारण वे आज भी “किसानों के मसीहा” के रूप में याद किए जाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्व. जाट के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान पूर्व पार्षद रोहिताश शर्मा, महेंद्र पथरिया, शानू शर्मा, अनिल वर्मा, इस्लामुद्दीन, दिनेश बोहरा, दीपक साहू, शंभू साहू, प्रकाश शर्मा, काली बावानी, सत्यनारायण शर्मा, धनराज जाटोलिया, नेमीचंद खींची सहित भाजपा मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *