राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में 7 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

Spread the love

राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में 7 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

अजमेर, 13 अगस्त। राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, अजमेर मुख्यालय में विभाग की नवीन गाईड लाइन अनुसार सत्र 2026-27 में 31 जुलाई के पश्चात् 7 रिक्त सीटोें पर कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं एवं पाठ्यक्रमों (विद्यालय/महाविद्यालय/शिक्षण संस्थाएं, व्यावसायिक संस्थाएं आदि) में अध्ययनरत् छात्राओं को विभागीय दिशा निर्देशानुसार एवं नियमानुसार अल्पसंख्यक समुदाय एवं अन्य समुदाय (अन्य पिछडा वर्ग, अनुसुचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, एमबीसी वर्ग) की छात्राओं को भी प्रवेश मेरिट के अनुसार दिया जाएगा।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री नितेश कुमार जैन ने बताया कि प्रवेश आवेदन http://minority.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर अथवा कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सावित्री कन्या छात्रावास भवन द्वितीय तल, अजमेर से प्राप्त कर कार्यालय में डाक द्वारा अथवा व्यक्तिशः भी जमा कराए जा सकते है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *