झड़वासा चौकी के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत

Spread the love

झड़वासा के पास भीषण सड़क हादसा,

टांटोटी के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष के पुत्र समेत दो युवकों की मौत

नसीराबाद / झड़वासा चौकी के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में टांटोटी नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश डुंगरवाल के पुत्र राहुल की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार युवक झड़वासा चौकी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तत्काल नसीराबाद चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अजमेर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही नसीराबाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *