जिला परिषद सीईओ,राम प्रकाश ने चार ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण

जिला परिषद सीईओ,राम प्रकाश ने चार ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण
Spread the love


अजमेर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राम प्रकाश ने मंगलवार को श्रीनगर पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। सीईओ का यह दौरा अचानक निर्धारित हुआ, जिसका उद्देश्य धरातल पर योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन, विकास कार्यों की प्रगति और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ की स्थिति को परखना था।
सीईओ राम प्रकाश ने श्रीनगर पंचायत समिति क्षेत्र की कानपुरा, तिलाना, सनोद एवं लोहरवाड़ा ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, संबंधित योजनाओं की रिपोर्ट तथा कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें मिल रहे लाभ की जानकारी भी ली।
निरीक्षण के दौरान लंबित शिकायतों के निस्तारण की प्रगति, पौधारोपण कार्य, जल संग्रहण एवं जल संरक्षण से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। सीईओ ने मौके पर अधिकारियों एवं कार्मिकों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बताया गया कि कुछ कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर सीईओ राम प्रकाश ने संबंधित कार्मिकों के प्रति नाराजगी व्यक्त की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचे और विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान श्रीनगर विकास अधिकारी आर.डी. गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *