फ्रामजी चौक से गूंजे गोगाजी महाराज के जयकारे, निशान शोभायात्रा पहुंची गोगामेड़ी धाम

फ्रामजी चौक से गूंजे गोगाजी महाराज के जयकारे, निशान शोभायात्रा पहुंची गोगामेड़ी धाम
Spread the love

फ्रामजी चौक से गूंजे गोगाजी महाराज के जयकारे, निशान शोभायात्रा पहुंची गोगामेड़ी धाम
नसीराबाद।(अनिल लोहरे) लोक देवता श्री गोगाजी महाराज के वार्षिक मेले के अवसर पर निकाली गई भव्य निशान शोभायात्रा का फ्रामजी चौक पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त हाथों में निशान लेकर शामिल हुए और गोगाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
शाहिद स्मारक से प्रारंभ हुई निशान शोभायात्रा फ्रामजी चौक होते हुए प्राचीन गोगामेड़ी धाम पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने निशानों की पूजा-अर्चना की तथा शोभायात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया।
शोभायात्रा के गोगामेड़ी धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने गोगाजी महाराज के दरबार में निशान अर्पित कर सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भजन संध्या एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
मंदिर पुजारी ओमप्रकाश करोति ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए वार्षिक मेले में सहयोग करने वाले सभी समाजबंधुओं एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *