नसीराबाद में आज होगा 21 फीट दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

नसीराबाद में आज होगा 21 फीट दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
Spread the love

नसीराबाद में आज होगा 21 फीट दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
नसीराबाद। (अनिल लोहरे)हिन्दू युवा वाहिनी एवं क्रीड़ा भारती नसीराबाद के संयुक्त तत्वावधान में 21 फीट दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन आज गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन रात्रि 8 बजे से एलआईसी ग्राउंड में होगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में युवाओं की टीमें उत्साह के साथ भाग लेंगी। कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक कर्ता एवं अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री क्रीड़ा भारती श्री प्रसाद जी महानकर, प्रांत संगठन मंत्री क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत अंकित कुमार जी भाई साहब एवं बालमुकुन्द जी भाई साहब, प्रांत मंत्री चित्तौड़ प्रांत सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
प्रतियोगिता के पश्चात रात्रि 11:30 बजे पारितोषिक वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी राहुल खंडेलवाल ने दी। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *