कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों का गुरूवार 16 जनवरी तक रहेगा अवकाश

Spread the love

कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों का गुरूवार 16 जनवरी तक रहेगा अवकाश
अजमेर, 14 जनवरी। जिले के विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के विद्यार्थियों का ठण्ड के पूर्वानुमान के कारण अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर जिले में शीतलहर शुरू होने व इसके असर के कारण तापमान में गिरावट होना संभावित है। जिले में ठंड के प्रकोप को देखते हुए बुधवार 15 जनवरी एवं गुरूवार 16 जनवरी को जिले में संचालित कक्षा एक से 8वीं तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शीतलहर एवं ठण्ड के प्रभाव से बचाव एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू रहेगा। स्टाफ यथावत कार्य करता रहेगा। प्रातः 10 बजे से कक्षा 9 से 12 तक समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित रहेगी। अवकाश के दौरान कक्षा संचालन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *