महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ दिनांक 21 अप्रैल 2025 को अजमेर मंडल के एक दिवसीय दौरे पर रहे । इस दौरान अजमेर स्टेशन पहुंच कर विधायक अजमेर(दक्षिण) विधानसभा अनिता भदेल से मुलाकात की ओर रेलवे संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। तत्पश्चात प्रेस प्रतिनिधि और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की

Spread the love

महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे का अजमेर मंडल दौरा

महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ दिनांक 21 अप्रैल 2025 को अजमेर मंडल के एक दिवसीय दौरे पर रहे । इस दौरान अजमेर स्टेशन पहुंच कर विधायक अजमेर(दक्षिण) विधानसभा अनिता भदेल से मुलाकात की ओर रेलवे संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। तत्पश्चात प्रेस प्रतिनिधि और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की और कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं और सुझाव पर चर्चा की। इस दौरान महाप्रबंधक के साथ सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा सहित मंडल के शाखा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इसके बाद महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने ब्यावर, सोजत रोड़,मारवाड़ जंक्शन, रानी तथा फालना स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत
स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति को देखा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों को शीघ्र पूरा करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर मीटर गेज यार्ड का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने अजमेर-पालनपुर खंड पर स्थित आबू रोड़ व श्री अमीरगढ़ स्टेशनों का भी निरीक्षण किया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *