वित्तीय समावेशन योजनाओं के संबंधित अभियान के शिविर होंगे आयोजित

Spread the love

वित्तीय समावेशन योजनाओं के संबंधित अभियान के शिविर होंगे आयोजित

            अजमेर, 21 जुलाई। जिले में वित्तीय समावेशन से संबंधित योजनाओं से संबंधित अभियान आगामी 30 सितम्बर तक संचालित होंगे। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर जन-धन खातों, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभांवित किया जाएगा। 
            अग्रणी जिला प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविरों में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के पुराने खातों की केवाईसी करने के साथ ही नए जन-धन खाते हाल ही में व्यस्क हुए व्यक्तियों के खोले जाएंगे। मंगलवार, 22 जुलाई को अजमेर ग्रामीण की भांवता, अरांई की डबरेला, किशनगढ़ की सरगांव, सावर की बाढ़ का झोपड़ा में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार बुधवार, 23 जुलाई को अजमेर ग्रामीण की गगवाना, किशनगढ़ की करकेड़ी, पीसांगन की पगारा, भिनाय की बूबकिया में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
                 उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 24 जुलाई को अजमेर ग्रामीण की नान्द, किशनगढ़ की खातोली, श्रीनगर की फारकिया, केकड़ी की देवगांव, 25 जुलाई को अजमेर ग्रामीण की हाथीखेड़ा, अरांई की ढ़सुक, श्रीनगर की कानपुरा, सरवाड़ की चांदमा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

विजय कुमार पाराशर
आवाज राजस्थान की
8112213839

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *