सामुदायिक शौचालय प्रस्तावों को समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इन प्रस्तावों में विभिन्न पंचायत समितियों जैसे कि

सामुदायिक शौचालय प्रस्तावों को समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इन प्रस्तावों में विभिन्न पंचायत समितियों जैसे कि
Spread the love

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
अजमेर, 23 जुलाई। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें वर्ष 2025-26 के लिए प्राप्त सामुदायिक शौचालय निर्माण के प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
बैठक में सामुदायिक शौचालय प्रस्तावों को समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इन प्रस्तावों में विभिन्न पंचायत समितियों जैसे कि किशनगढ़, मसूदा, पुष्कर, नसीराबाद, केकड़ी, भिनाय, श्रीनगर आदि से प्राप्त प्रस्ताव शामिल थे।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने शौचालय निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसमें समस्त विकास अधिकारियों को शत प्रतिशत शौचालय स्वीकृति जारी कर निर्माण प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही वर्ष 2025-26 के लक्ष्यानुसार आवंटित कचरा संग्रहण केंद्रों के निर्माण के लिए निर्देशित किया गया।
जिला कलक्टर द्वारा जिला स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा भी की गई तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री लोक बन्धु ने वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार आवंटित बजट के अनुरूप शौचालय निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के लिए संबंधित विकास अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, योजना प्रभारी श्री अविनाश तायल, जिला परियोजना अधिकारी श्री वीजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं विभागीय अधिकारी सहित विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *