शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में होगा केवल स्वदेशी समानों का उपयोग,विदेश निर्मित उत्पादों की नहीं होगी खरीद

Spread the love

शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में होगा केवल स्वदेशी समानों का उपयोग,विदेश निर्मित उत्पादों की नहीं होगी खरीद

मंत्री मदन दिलावर ने दिए सख्त आदेश

जयपुर

शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में अब केवल भारत में ही निर्मित स्वदेशी सामनों का उपयोग किया जाएगा। विदेश निर्मित सामानों की खरीद नहीं की जाएगी इसके लिए शिक्षा,पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीनों विभागों को सख्त निर्देश दिया है

शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के विनिर्माण क्षेत्र एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मेक इन इंडिया की परिकल्पना की गई है।
माननीय प्रधानमंत्री जी की इसी परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से शिक्षा,संस्कृत शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के सभी कार्यालयों में यथासंभव भारत में निर्मित सामानों को ही उपयोग में लिए जाए। यदि विशेष परिस्थितियों में भारत में निर्मित सामान उपलब्ध नहीं हो, तो ऐसी दशा में सामान क्रय करने / उपयोग में लेने हेतु मंत्री स्तर से अनुमति ली जाकर ही खरीद की जाए
यदि बिना अनुमति के भारत में निर्मित उत्पादों के अलावा और सामान खरीदा गया तो व्यक्तिगत रूप से वसूली होगी

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *