आरएएस टाॅपर कुशल चौधरी पहुंचे मार्बल नगरी, विधायक चौधरी से की शिष्टाचार मुलाकात…..

आरएएस टाॅपर कुशल चौधरी पहुंचे मार्बल नगरी, विधायक चौधरी से की शिष्टाचार मुलाकात…..
Spread the love

आरएएस टाॅपर कुशल चौधरी पहुंचे मार्बल नगरी, विधायक चौधरी से की शिष्टाचार मुलाकात…..

मदनगंज किशनगढ़

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के टॉपर कुशल चौधरी शुक्रवार को मार्बल नगरी किशनगढ़ पहुंचे। यहां पर कुशाल ने विधायक विकास चौधरी के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की।

विधायक विकास चौधरी ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा व माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। विधायक चौधरी ने जिले का नाम रोशन करने पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा की उनकी सफलता से सामान्य परिवार के प्रतिभागियों को मार्गदर्शन मिलेगा। गौरतलब है कि कुशल चौधरी ने विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई करके राजस्थान प्रशासनिक सेवा के टॉपर बने हैं।

प्राइवेट स्कूलों से बेहतर हैं सरकारी स्कूलों में फैकल्टी : बातचीत में कुशाल चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा से लेकर माध्यमिक शिक्षा तक उन्होंने सरकारी स्कूल में पढ़ाई की. सरकारी स्कूलों में फैकेल्टी वेल क्वालिफाइड होती है. सरकारी स्कूलों में सरकार की योजनाओं को भी बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया जाता है. सारे नियमों की पालना की जाती है. साथ ही शिक्षा को बेहतर तरीके से दिया जाता है. बच्चों पर अभिभावकों को ध्यान देने और शिक्षा के प्रति बच्चों को बेहतर माहौल देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ‘मेरा मानना है कि प्राइवेट स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिलती है’.

इस दौरान विधायक आवास पर विकास चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दीपक खटाना, वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद मोदी, कानाराम चोटिया, एडवोकेट प्रमोद शर्मा, एडवोकेट नासिर अली, शिवराज रारी शाहिद प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *