जिला प्रमुख पलाड़ा की अध्यक्षता में साधारण सभा एवं आयोजना समिति की बैठक कल

जिला प्रमुख पलाड़ा की अध्यक्षता में साधारण सभा एवं आयोजना समिति की बैठक कल
Spread the love

जिला प्रमुख पलाड़ा की अध्यक्षता में साधारण सभा एवं आयोजना समिति की बैठक कल

अजमेर। जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाडा की अध्यक्षता में दिनांक 02.12.2025 को अपरान्ह् 01ः15 बजे से जिला परिषद सभागार में साधारण सभा एवं आयोजना समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा। साधारण सभा की बैठक में गत बैठक में लिये गये निर्णयों की अनुपालना की पुष्टि एवं चर्चा, पन्द्रहवे वित आयोग 2025-26 पूरक प्लान का अनुमोदन, आय-व्यय पर चर्चा 2025-26 सहित अन्य विषय पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही की जावेगी।
आयोजना समिति की बैठक में विभागो की योजनाओं की योजना मद की वर्ष 2025-26 की माह अक्टूबर 2025 तक की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा, जी.पी.डी.पी., बी.पी.डी.पी., डी.पी.डी.पी. वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा एवं अन्य बिन्दुओ पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही की जावेगी। बैठक में सम्मानीय जनप्रतिनिधिगण एवं अजमेर तथा ब्यावर के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *