हुनर से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम”PMFME -राजेश चौहान

हुनर से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम”PMFME -राजेश चौहान
Spread the love

राजस्थान सरकार द्वारा ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन गेगल ग्राम पंचायत, पंचायत समिति ब्लॉक (अजमेर) में किया गया, जो कि ग्रामीण विकास, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल रही।

इस शिविर में राजस्थान सरकार के , समस्त कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, डिप्टी डायरेक्टर, पंचायत समिति के कर्मचारी, तथा बड़ी संख्या में जनसाधारण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर उद्यमशीलता को बढ़ावा देना, स्वरोजगार के अवसर सृजित करना तथा सरकारी योजनाओं को सीधे लाभार्थियों तक पहुँचाना रहा।

विशेष रूप से इस शिविर में राजस्थान स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के डायरेक्टर राजेश चौहान द्वारा प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) की विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि—यह
एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए आशा की नई किरण है। यदि इस शिविर एवं PMFME योजना से जुड़ी जानकारी को लेकर
स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ सकता है चौहान ने योजना की जानकारी देते हुए बताया की

  • इस योजना में शैक्षणिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है,
  • ODOP उत्पाद की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है,
  • योजना के लिए न्यूनतम दस्तावेजों की आवश्यकता है,
  • लाभार्थी अन्य योजनाओं के साथ भी इसका लाभ ले सकता है।

साथ ही मदनलाल सैनी , कृषि मंडी सेक्रेटरी अजमेर ने इस योजना को “हुनर से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम” बताया।

इस अवसर पर , अजेंद्र सिंह (जिला रिसोर्स पर्सन – PMFME) द्वारा लाभार्थियों को उद्यमशीलता विकास, क्षमता निर्माण, व्यवसायिक गतिविधियों और सूक्ष्म उद्योगों के समन्वय विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सहायक निदेशक कृषि महेश जी शर्मा अनाज मंडी अजमेर ने pmfme योजना के लाभार्थियों का डाटा, जिला रिसोर्स पर्सन के सहयोग और संसाधन उपलब्ध करवानें के बारे में जानकारी दी, इस प्रकार उपस्थित समस्त विभाग- पशुपालन , ऊर्जा, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास सलोनी कंवर , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग- सुनीता जी, जिला उद्योग केंद्र- लीला रावत, डेयरी, चिकित्सा विभाग खाद्य प्रसंस्करण प्रभाग (PMFME)आदि समस्त ने अपने-अपने विभाग की अलग-अलग योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की ताकि जनसाधारण लोग के विकास, ग्राम उत्थान की प्रभावकारी कदम आगे बढ़े

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *