नसीराबाद द्वारा वार्ड संख्या 5 नालियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

नसीराबाद द्वारा वार्ड संख्या 5 नालियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
Spread the love

नसीराबाद (अनिल लोहरे)। छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा वार्ड संख्या 5 स्थित हवा चक्की मोहल्ला व जोधपुर स्वीट्स से मदर डेयरी स्ट्रीट तक मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साक़िब आलम के दिशा-निर्देशनुसार सीसी सड़क तथा जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उक्त क्षेत्र में पूर्व में टूटी-फूटी सड़क एवं उचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वर्तमान में सीसी सड़क निर्माण के साथ-साथ नालियों का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा आवागमन भी सुगम होगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *