मनरेगान्तर्गत स्वीकृत समस्त अपूर्ण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करावें-ईजीएस आयुक्तसमीक्षा बैठक में सीईओ को दिये निर्देश

Spread the love

मनरेगान्तर्गत स्वीकृत समस्त अपूर्ण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करावें-ईजीएस आयुक्त
समीक्षा बैठक में सीईओ को दिये निर्देश

जयपुर, 1 मई। ईजीएस आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने सोमवार को महात्मा गांधी नरेगा योजना के सम्बंध में समस्त जिलों के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ शासन सचिवालय से वी.सी. के माध्यम से बैठक ली। उन्हांेने राज्य में महात्मा गांधी नरेगा योजना के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में सभी जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर योजना में पूर्व स्वीकृत समस्त अपूर्ण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करवाने, जिलों को महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत जारी लक्ष्यानुसार श्रमिक नियोजन करते हुए अधिक से अधिक जॉब कार्डधारी परिवारों को निर्धारित समयावधि में रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने महात्मा गांधी नरेगा योजना में राज्य में पंचायत पौधशालाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पौधशालाओं में पौधों का चयन करें ताकि मानसून के दौरान राज्य की पौधशालाओं में विभिन्न प्रकार के पौधों की किस्म तैयार हो सके। वर्ष 2026-27 में हरियालो राजस्थान की री-जिओ टैग एवं साईट सलेक्शन, ई-केवाईसी, मनरेगा कार्यों की जियो टैगिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए वीबी-जी राम जी के तहत सुझावों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये।

अतिरिक्त आयुक्त ईजीएस श्री जुगल किशोर मीणा ने सीपीग्राम पोर्टल, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव कार्यालय सहित मंत्रीगण तथा राजस्थान सम्पर्क व एसीबी से विभाग को प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए शेष शिकायतों का 7 दिवस में निस्तारण करने के निर्देश दिए । परियोजना निदेशक, ईजीएस श्री रतन लाल अटल ने वर्तमान में राज्य में बढ रहे गर्मी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी नरेगा कार्यस्थलों पर छाया, पानी व मेडिकल की व्यवस्था करने पर जोर दिया।

बैठक में अधीक्षण अभियंता आई.पी. अग्रवाल, परियोजना अधिकारी डॉ. सुमन, अधिशाषी अभियंता संजय खण्डेलवाल, भास्कर दत्त त्रिपाठी, राजेन्द्र शर्मा, करूणाकर शर्मा, एसीपी श्री शशिकान्त मंुजाल, प्रोग्रामर रिंकु छीपा, आईईसी समन्वयक उमाशंकर शर्मा, एमआईएस मैनेजर रविन्द्र सिंघानिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
—————

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *