नीरज के. पवन ने बुधवार को जिले में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का निरीक्षण किया।

नीरज के. पवन ने बुधवार को जिले में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का निरीक्षण किया।
Spread the love

अजमेर जिला प्रभारी सचिव ने ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाऎं

नागरिकों के कार्य अधिक से अधिक शिविर में निपटाकर दे राहत – प्रभारी सचिव
समीक्षा बैठक के माध्यम से अधिकारियों को दिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश

अजमेर, 17 जून। अजमेर जिला प्रभारी सचिव नीरज के. पवन ने बुधवार को जिले में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का निरीक्षण किया। उनके द्वारा किशनगढ़ की ग्राम पंचायत तिलोनिया एवं पुष्कर की ग्राम पंचायत कानस में ग्रामीण सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण किया एवं विभागों द्वारा लगाए गए काउण्टरों पर जाकर आमजन के लिए किए जा रहे कार्यों की बारीकी से जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन के कार्य शिविर में ही निस्तारित कर उन्हें राहत दे ताकि इन शिविरों की उपयोगिता साबित हो। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु भी इस दौरान साथ रहे। इसके पश्चात उनके द्वारा अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली गई।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि इन शिविरों में पट्टा वितरण के साथ ही व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंनें अधिकारियों को शिविर में सेवा भाव के साथ कार्य कर लोगों के कार्य मौके पर निस्तारित कर संवेदनशील सरकार का संदेश आमजन तक पहुंचने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के आवेदनों का सत्यापन करे। जल जीवन मिशन तथा हैंडपम्प मरम्मत के कार्य इसी समय होने से आमजन को राहत मिलेगी। आवेदन करने वाले समस्त व्यक्तियों को पट्टा दिया जाना चाहिए।

जिला प्रभारी सचिव ने इस मौके पर लाभार्थियों को आवासीय पटटे, पालनहार योजना के दस्तावेज, मिनी बीज किट, राजीविका की महिलाओं को ऋण, नवीन सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आपसी सहमति से खाता विभाजन के दस्तावेज, राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धिकरण के दस्तावेज, मुख्यमंत्री पशु बीमा योजना के तहत पशुपालकों को बीमा पॉलिसी वितरित किये। शिविर में लाभार्थियों ने संवेदनशील सरकार के प्रति आभार जताया एवं कहा कि शिविर की बदौलत उन्हें यह राहत मिली है। कानस की मीरा देवी को निक्षय पोषण योजना से लाभांवित किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की 2 लाख रूपए की क्लेम राशि शारदा देवी को सौंपी गई।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की समस्याएं स्थानीय स्तर पर निस्तारित हो उसी के लिए सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर अपनी समस्याओं को निस्तारित करवाने की अपील की।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने ग्राम पंचायत कानस में आयोजित शिविर में प्रभारी सचिव को शिविरों की प्रगति से अवगत कराया। साथ ही शिविरों के दौरान चलाए जा रहे सम्बल अभियान के बारे में भी जानकारी दी। इसके माध्यम से दिव्यांगों, सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स तथा कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस दिशा में शत-प्रतिशत कार्य करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रभारी सचिव द्वारा सम्बल अभियान की सराहना की गई।

शिविरों में किशनगढ शिविर प्रभारी श्रीमती निशा सहारण, पुष्कर उपखण्ड अधिकारी श्री गुरू प्रसाद तंवर, अजमेर उपखण्ड अधिकारी श्रीमती पदमा देवी, विकास अधिकारी श्री सुधीर पाठक एवं श्रीमती रेखा मीणा, प्रशासक श्रीमती सुनीता यादव, श्री महेन्द्र सिंह मझेवला एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *