चट्टान वाले बालाजी में गूंजी भक्ति की धुन, हनुमान फिल्म देख भावविभोर हुए नगरवासी

चट्टान वाले बालाजी में गूंजी भक्ति की धुन, हनुमान फिल्म देख भावविभोर हुए नगरवासी
Spread the love

चट्टान वाले बालाजी में गूंजी भक्ति की धुन, हनुमान फिल्म देख भावविभोर हुए नगरवासी

नसीराबाद। (अनिल लोहरे) नगर पालिका पार्षद संजय यादव की ओर से हाउसिंग बोर्ड क्षेत्रवासियों के लिए चट्टान वाले बालाजी मंदिर परिसर में नीम करौली बाबा से प्रेरित एवं सनातन धर्म की भावनाओं से जुड़ी हनुमान फिल्म का प्रदर्शन कराया गया। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं नगरवासी पहुंचे।

फिल्म में भगवान हनुमान की भक्ति, सेवा, समर्पण एवं आध्यात्मिक संदेशों को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म प्रदर्शन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। नगरवासियों ने पार्षद संजय यादव की इस पहल की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला आयोजन बताया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद महेंद्र डाबी, सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश जी, अधिवक्ता नितिन शर्मा सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं को संभालने में सहयोग किया। सभी ने आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए पार्षद संजय यादव एवं व्यवस्था में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *