विकसित भारत-जन सेवा अभियान के शिविरों का जिला कलक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

विकसित भारत-जन सेवा अभियान के शिविरों का जिला कलक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण
Spread the love

विकसित भारत-जन सेवा अभियान के शिविरों का जिला कलक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

पाटन में आमजन को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

अजमेर, 26 सितंबर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 के तहत किशनगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत पाटन में आयोजित गिरदावर सर्कल स्तरीय शिविर का शनिवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में आमजन को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने विभागवार प्रगति एवं शिविर में प्राप्त प्रकरणों के संबंध में उन्हें अवगत कराया।

शिविर के दौरान जिला कलक्टर ने पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज भी सौंपे। उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, राहत एवं छूट के प्रावधानों की जानकारी दी तथा पात्र व्यक्तियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। आमजन की समस्याओं एवं प्रकरणों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तकनीकी अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से यदि किसी प्रकरण का तत्काल निस्तारण संभव नहीं हो तो उसे प्राथमिकता के साथ शीघ्र निस्तारित किया जाए।

जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को राहत एवं योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करते हुए अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से साकार करें।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *