विधायक विकास चौधरी ने अरांई मंडी के किसानों को दी ₹31 लाख की बड़ी सौगात; 250 मीट्रिक टन गोदाम और टीन शेड का किया उद्घाटन
विधायक विकास चौधरी ने अरांई मंडी के किसानों को दी ₹31 लाख की बड़ी सौगात; 250 मीट्रिक टन गोदाम और टीन शेड का किया उद्घाटन
खराब मौसम में फसलों की सुरक्षा के लिए मंडी में बनकर तैयार हुई व्यवस्थाएं, हजारों किसानों ने जताया आभार।
क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की मांग को पुन: दोहराया; किसानों के हित में लगातार कार्य करने का दिया भरोसा।
अरांई/किशनगढ़:
अरांई क्षेत्र के हजारों किसानों की वर्षों पुरानी और सबसे प्रमुख मांग को पूरा करते हुए किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने कृषि उपज मंडी (अरांई) में करीब ₹31 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने भाग लिया।
किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
अरांई मंडी में आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों किसान अपनी गाढ़ी कमाई और मेहनत की फसल बेचने आते हैं। लेकिन मंडी में उपज को खुले आसमान के नीचे रखना पड़ता था, जिससे आंधी, तूफान और बारिश के दौरान फसलें खराब हो जाती थीं। किसानों के इस दर्द को समझते हुए