चेयरमैन सुखदेव चौधरी के दौरे के बाद शहर में चला विशेष स्वच्छता अभियान

चेयरमैन सुखदेव चौधरी के दौरे के बाद शहर में चला विशेष स्वच्छता अभियान
Spread the love

चेयरमैन सुखदेव चौधरी के दौरे के बाद शहर में चला विशेष स्वच्छता अभियान

नांदला, गुर्जर मोहल्ला, मुख्य बाजार व माली मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर

नसीराबाद। (अनिल लोहरे) नगर पालिका नसीराबाद के नवनिर्वाचित चेयरमैन अधिवक्ता सुखदेव चौधरी ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य मार्गों, आवासीय क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चेयरमैन सुखदेव चौधरी के निर्देशों के बाद नांदला, गुर्जर मोहल्ला, मुख्य बाजार एवं माली मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर कचरे को हटाया गया तथा नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में नियमित सफाई के साथ कचरा संग्रहण व्यवस्था को भी प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर नसीराबाद के लिए सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने आमजन से अपील की कि घरों के बाहर अथवा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालें और निर्धारित स्थान पर ही कचरा दें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगरपालिका के साथ नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है।

दौरे के दौरान आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं के जमावड़े को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए। चेयरमैन ने कहा कि शहर की सफाई, यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगरपालिका स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे।

विशेष स्वच्छता अभियान से विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बेहतर नजर आई। इस पहल को लेकर नगरवासियों में भी संतोष दिखाई दिया। स्थानीय नागरिकों ने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर किए जा रहे प्रयासों का श्रेय नवनिर्वाचित चेयरमैन अधिवक्ता सुखदेव चौधरी को देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *